J&K पुलिस भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, SPO और फॉलोअर्स भी बन सकेंगे कांस्टेबल

1254 Shares

जम्मू-कश्मीर पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के नियम बदले

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नियमों में बदलाव किया है। नए नियमों के तहत कांस्टेबल पदों पर भर्ती के लिए SPO और इन-सर्विस फॉलोअर्स के लिए अलग प्रावधान किया गया है।

नए नियम के मुताबिक कुल कांस्टेबल पदों में 80 प्रतिशत पद सीधी भर्ती, 15 प्रतिशत पद पात्र SPOs के अवशोषण और 5 प्रतिशत पद इन-सर्विस फॉलोअर्स की पदोन्नति के जरिए भरे जाएंगे।

पात्र SPO के लिए कम से कम तीन साल की सेवा, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी होगा। साथ ही उन्हें Physical Standard Test यानी PST भी पास करना होगा। नियमों में काउंटर-इंसर्जेंसी ऑपरेशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शर्त भी रखी गई है।

वहीं, इन-सर्विस फॉलोअर्स के लिए कम से कम पांच साल की सेवा, निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और शारीरिक मानकों को पूरा करना जरूरी होगा। उन्हें भी PST पास करना होगा।

इस बदलाव के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस में कार्यरत पात्र SPOs और फॉलोअर्स के लिए कांस्टेबल पद तक पहुंचने का नया रास्ता खुल गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *