टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए निजी वाहनों का 1500 रुपये का वार्षिक पास रविवार से शुरू हो गया।
इस व्यवस्था से तुलसीपुर, गैंसड़ी और बलरामपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के वाहन स्वामियों को लाभ मिलेगा। नियमित रूप से निजी वाहनों से आवागमन करने वाले लोगों को अब रोजाना टोल शुल्क देने से राहत मिलने की उम्मीद है।
बड़गौं गांव के पास स्थित टोल प्लाजा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग नौकरी, व्यापार और अन्य जरूरी कार्यों के सिलसिले में आवागमन करते हैं। ऐसे में वार्षिक पास की सुविधा शुरू होने से स्थानीय वाहन चालकों की आर्थिक बचत होगी। हालांकि, पहले दिन इस सुविधा को लेकर लोगों में जानकारी लेने की उत्सुकता तो दिखी, लेकिन किसी ने पास नहीं बनवाया।
बताया कि यह सुविधा केवल टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर की परिधि में रहने वाले लोगों के लिए है। निर्धारित दायरे में आने वाला कोई भी पात्र वाहन स्वामी पास बनवाने के लिए आता है, तो नियमानुसार शुल्क अदा करना होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

