कश्मीर में दर्दनाक हादसा! कुलगाम में अखरोट तोड़ते वक्त पेड़ से गिरा शख्स, इलाज के दौरान मौत

4.4kViews
1261 Shares

 दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में अखरोट तोड़ने के दौरान पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति की जान चली गई। यह हादसा एक बार फिर अखरोट के सीजन में होने वाले खतरनाक हादसों की ओर इशारा करता है।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना कुलगाम के जैबल लम्मर इलाके की है। 46 वर्षीय व्यक्ति अपने बगीचे में पेड़ पर चढ़कर अखरोट तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

गिरने से उसे गंभीर चोटें आईं। परिवार और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर

मृतक की पहचान मुख्तार अहमद नजार (46) पुत्र गुलाम नबी नजार निवासी जैबल लम्मर कुलगाम के रूप में हुई है। उनकी मौत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, घटना के संबंध में अधिकारियों ने बताया कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है और कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

सितंबर-अक्टूबर का महीना अखरोट तोड़ने का सीजन

आपको बता दें कि कश्मीर में सितंबर-अक्टूबर का महीना अखरोट तोड़ने का सीजन होता है। हर साल अखरोट के ऊंचे और कमजोर पेड़ों से गिरने के कारण कई लोग अपनी जान गंवा देते हैं या गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *