हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से एक महिला को परेशान किया। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पहचान छिपाकर इंस्टाग्राम पर एक महिला के खिलाफ भड़काऊ, मानहानिकारक और यौन रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट की थीं।
जांचकर्ताओं के अनुसार, आरोपी ने महिला की छवि खराब करने के उद्देश्य से आपत्तिजनक कंटेंट पोस्ट किया था। इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस ने नागरिकों को ऑनलाइन उत्पीड़न से बचने और साक्ष्य सुरक्षित रखने के लिए विशेष सलाह भी जारी की है।
आपत्तिजनक कमेंट करने का आरोप
सॉफ्टवेयर इंजीनियर पर फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर एक राजनीतिक रूप से प्रभावशाली महिला के खिलाफ बेहद अभद्र, मानहानिकारक और यौन रूप से आपत्तिजनक टिप्पणियां पोस्ट करने का आरोप है।
पहचान छिपाने के लिए बनाई फर्जी ID
शिकायतकर्ता महिला के अनुसार, अक्टूबर 2025 में इंस्टाग्राम चैनल पर एक वीडियो अपलोड किया गया था, यह वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद आरोपी ने जानबूझकर अपनी पहचान छिपाने के लिए एक फर्जी इंस्टाग्राम प्रोफाइल बनाई और उस वीडियो के कमेंट सेक्शन में महिला के खिलाफ बेहद भड़काऊ, अभद्र और मानहानिकारक टिप्पणियां पोस्ट कर दीं।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

