ट्रेनिंग में फेल तो भी नहीं छूटेगी नौकरी, रेलवे बोर्ड का अनुकंपा कर्मचारियों को बड़ा तोहफा

9.3kViews
1697 Shares

 रेलवे में अब ट्रेनिंग (प्रशिक्षण) में असफल होने पर भी सेवा समाप्त नहीं होगी। अनुकंपा के आधार पर मिली नौकरी चलती रहेगी। रेलवे बोर्ड ने अनुकंपा की नियुक्तियों पर स्थिति स्पष्ट कर दी है। अब यदि कोई कर्मचारी नियुक्ति के बाद निर्धारित आवश्यक ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी नहीं कर पाता है, तो उसकी सेवा सीधे समाप्त करने की बजाय उसे वैकल्पिक पद देने पर विचार किया जा सकता है।

रेलवे बोर्ड ने 31 अगस्त, 2026 को जारी पत्र में सभी भारतीय रेलवे और प्रोडक्शन यूनिट के जनरल मैनेजर को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है। बोर्ड निदेशक यूके तिवारी के अनुसार अनुकंपा के आधार पर नियुक्त कर्मचारी यदि अपने पद के लिए निर्धारित आवश्यक ट्रेनिंग पूरी नहीं कर पाता है, तो उसे डायरेक्ट रिक्रूट्स पर लागू मास्टर सर्कुलर के प्रविधानों के तहत निर्धारित ट्रेनिंग पूरी करने का विकल्प दिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *