मध्य प्रदेश में एथनॉल उत्पादन वाले सरकारी चावल की हेराफेरी कर निजी राइस मिलों में भेजने के मामले में एसआईटी की कार्रवाई जारी है।
सोमवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री और बालाघाट के भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे के भतीजे और हर्ष राइस इंडस्ट्री के साझेदार आरोपित अनिवाश कावरे की न्यायिक अभिरक्षा समाप्त होते ही न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उसे फिर 14 अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
एसआईटी अविनाश से मामले में उसकी व अन्य साझेदारों की संलप्तिता को लेकर नए सिरे से गहन पूछताछ करेगी। बता दें कि गत तीन जून को बालाघाट जिले के वारासिवनी की संचेती राइस मिल के बाहर छिंदवाड़ा के एथनाल प्लांट के लिए निकला चावल से लदा ट्रक पकड़ा गया था। इसके बाद चावल घोटाला सामने आया।
एसआईटी ने एथनॉल प्लांट के मालिकों, प्रतिनिधियों और राइस मिल संचालकों सहित 17 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया है। अब तक हेराफेरी में शामिल 28 ट्रकों को जब्त किया जा चुका है।
बता दें कि अविनाश को एसआईटी ने 31 जुलाई को गिरफ्तार कर वारासिवनी न्यायालय में पेश किया था। उन्हें तीन अगस्त तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था और उसके बाद 10 अगस्त तक न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

