बदल गई Ranabaali की रिलीज डेट, आगे बढ़ेगी विजय और रश्मिका की हिस्टोरिकल-ड्रामा?
कुछ समय पहले इसी साल की शुरुआत में फरवरी के महीने में ऑन स्क्रीन कपल से रियल लाइफ कपल बनने वाले साउथ फिल्म कलाकार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को भला कौन नहीं जानता। इन दोनों का नाम बीते समय से अपकमिंग फिल्म राणाबाली (Ranabaali) को लेकर चर्चा में बना हुआ है।
अब खबर आ रही है कि रश्मिका और विजय की इस हिस्टोरिकल ड्रामा पीरियड मूवी की रिलीज डेट को बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि अब राणाबाली को कब रिलीज किया जाएगा।
बदली गई राणाबाली की रिलीज डेट
जितनी चर्चा किसी फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने पर सिनेमाई गलियारे में होती है, ठीक उतनी ही चर्चा फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव होने पर भी की जाती है। इस मामले में फिलहाल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म राणाबाली का नाम शामिल हो रहा है। पिंकविला की खबर में ये जानकारी दी गई है कि Gulte की रिपोर्ट के आधार पर 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों रिलीज होने वाली फिल्म राणाबाली अब आगे बढ़ गई है। हाल ही में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के चोटिल होने की वजह से मेकर्स ने ये फैसला लिया है और राणाबाली की रिलीज डेट पोस्टपॉन कर दी है।
इन फिल्मों में दिखी विजय और रश्मिका की जोड़ी
दरअसल राणाबाली विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक दूसरे के साथ तीसरी फिल्म है। इससे पहले ये दोनों डियर कॉमरेड और गीता गोविंदम जैसी मूवीज में साथ काम कर चुके हैं, वे दोनों मूवीज हिट रही हैं। इस वजह से भी राणाबाली को लेकर फैंस में काफी क्रेज बना हुआ है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

