ऋषिकेश में सुबह-सुबह स्कूल पहुंचे बच्चे, बाहर दिखाई दिए खून के धब्बे; मचा हड़कंप
ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के समीप खैरी खुर्द ग्रामसभा में पिछले तीन हफ्ते से गुलदार की मौजूदगी देखी जा रही है। आज सुबह राजकीय प्राथमिक विद्यालय ठाकुरपुर में शिक्षक और बच्चे पहुंचे तो विद्यालय परिसर में खून पसरा दिख सब सहम गए।
सूचना पर वन विभाग के कर्मी पहुंचे तो आस पास गाय के बाल व अन्य अवशेष दिखे जिससे पता चल सका कि गुलदार ने गाय को निवाला बनाया है। इसके बाद वन विभाग की टीम ने आस पास के वन क्षेत्र में गुलदार की तलाश शुरू की है।ग्राम प्रधान शकुंतला बिष्ट और आशीष बिष्ट ने बताया कि इससे पहले भी गुलदार को कई बार विद्यालय से लगे वन क्षेत्र में देखा गया है। कई बार गुलदार रात को विद्यालय परिसर में घूमता हुआ भी दिखा गया हैं। कहा कि गुलदार को पकड़ा नहीं जा रहा है जिससे स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जान को खतरा बना हुआ है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

