हरिद्वार में नदी के तेज बहाव में बहे बिजली के खंभे, रुड़की सहित कई इलाकों में छाया रहा अंधेरा

7.5kViews
1920 Shares

देहरादून के शिवालिक पर्वतमालाओं में लगातार हो रही तेज वर्षा से नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसकी वजह से कई गांव को बिजली आपूर्ति करने वाली लाईन बह गई है। एक ट्रांंसफार्मर में भी खराबी आ गई है। जिस कारण उपभोक्ता परेशान हैं। वहीं रुड़की शहर में भी कई इलाकों में बिजली के आने-जाने का क्रम बना रहा।

रुड़की एवं आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह ही मौसम का मिजाज बदल गया। सुबह के समय तेज वर्षा हुई। इसके बाद दिन भी रिमझिम वर्षा होती रही। इस कारण बिजली आपूर्ति पर असर पड़ा है। शहर के छह नंबर बिजलीघर से बिजली के आने-जाने का क्रम बना रहा। इसके अलावा रामनगर, सोलानीपुरम एवं दूसरे इलाकों में भी परेशानी उठानी पड़ी।

दिन भर किसी किसी इलाके की बिजली गुल होने की सूचना मिलती रही। हालांकि निगम की टीमें लाइनों को दुरुस्त करने में लगी रही। इसके अलावा बुग्गावाला बिजलीघर से जुड़े हुए बंदरजूड़, लामग्रंट एवं कूड़कावाला गांव में जाने वाली बिजली की लाईन के खंभे बह गए। दरअसल देहरादून में तेज वर्षा होने की वजह से मोडंड रो नदी का जल स्तर बढ़ गया। वहीं एक ट्रांसफार्मर भी खराब हो गया।

ऊर्जा निगम के लिए भी इस समय लाइन को दुरुस्त करना चुनौती बना हुआ है। नदी का बहाव तेज हैं। वहीं खंभे खड़े करने में भी परेशानी आ रही है। ऊर्जा निगम रुड़की मंडल के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने बताया कि वहां पर टीम भेजी गई हैं लेकिन नदी का बहाव तेज होने की वजह से दिक्कत आ रही है। पानी कम होने के बाद ही बिजली की आपूर्ति सुचारू हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *