Batwara 1947 पर रिलीज से पहले भारी पड़ गई आवारापन 2, Sunny Deol की फिल्म की बढ़ी टेंशन?

1041 Shares

आवारापन 2 और बंटवारा 1947 हिंदी सिनेमा की दो आने वाली फिल्में हैं। 14 अगस्त शुक्रवार को अभिनेता इमरान हाशमी और सनी देओल की इन दोनों मूवीज को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा, जिसके चलते बॉक्स ऑफिस पर फैंस को महाक्लैश देखने को मिलेगा।

लेकिन रिलीज से पहले ही आवारापन 2 ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे बंटवारा 1947 के मेकर्स की टेंशन बढ़ सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि किस मामले में बंटवारा 1947 पर आवारापन 2 भारी पड़ती हुई नजर आ रही है।

बंटवारा 1947 पर भारी पड़ी आवारापन 2

सिनेमा जगत में एडवांस बुकिंग का चलन काफी लंबे समय से चला आ रहा है। सोमवार देर रात बंटवारा 1947 और आवारापन 2 के मेकर्स की तरफ से अपनी-अपनी फिल्मों की एडवांस बुकिंग को ओपन कर दिया गया है। इस मामले में इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 को अब तक अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के आधार पर रिलीज पहले दिन के लिए पूरे भारत में आवारापन 2 की ग्रॉस 8.7 लाख टिकटों की एडवांस बुकिंग की जा चुकी है। जबकि दूसरी तरफ सनी देओल की बंटवारा 1947 के लिए ये आंकड़ा 2.74 लाख रहा है। इस आधार पर आवारापन 2 निर्देशक राजकुमार संतोषी की बंटवारा 1947 से कोसों आगे निकलती हुई नजर आ रही है।

इसके अलावा ऑनलाइन मूवी टिकट ऐप बुक माय शो में आवारापन 2 को 294k लोगों ने फिल्म देखने के लिए रुचि दिखाई है। जबकि बंटवारा 1947 के लिए 131k लोग Interested हैं। फिलहाल इन मापदंडों को मद्देनजर रखते हुए ये साफ कहा जा सकता है कि इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन 2 बाजी मारती हुई नजर आ रही है।

आवारापन रही थी फ्लॉप

आपको ये जानकारी हैरानी होगी कि बेशक आज इमरान हाशमी की फिल्म आवारापन कल्ट मानी जाती है। लेकिन 19 साल जब इस मूवी का पहला पार्ट रिलीज हुआ, तब वह बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहा था। लेकिन बाद में अपने गानों और कहानी को लेकर ये मूवी टीवी पर आकर सबकी फेवरेट बन गई। ऐसे में अब सिनेप्रेमी आवारापन 2 के लिए पुरानी गलती नहीं दोहराना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *