मऊ में पति के दूसरी शादी करने पर महिला बेटे संग पानी की टंकी पर चढ़ी, देर तक चला ड्रामा

1926 Shares

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के रैकवारेडीह में सुबह आठ बजे के करीब पति के दूसरे शादी करने से नाराज महिला अपने तेरह वर्षीय बच्चे के साथ पानी की टंकी पर चढ़ गई। पानी की टंकी पर महिला के चढते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे बाद उसे टंकी से उतरवाया। उसके बाद थाने पर लेकर गई।

सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बबुआपुर गांव निवासी मंशा चौहान की शादी पहले रामसमुझ चौहान से हुई थी। उससे एक तेरह वर्षीय बेटा भी है। इसके बाद मंशा चौहान ने चंदन चौहान से प्रेम विवाह कर लिया था। मंशा चौहान का कहना है कि पति चंदन चौहान ने दूसरा विवाह कर लिया है।

उसे अपने पास नही रख रहा है। वह कई बार पुलिस में शिकायत की लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर वह सोमवार की सुबह आठ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई। सरायलखंसी प्रभारी राकेश कुमार स़िंह ने बताया कि महिला की बातों को सुनकर उसे न्याय दिलाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *