आंध्र प्रदेश: हाईवे पर मिला खून से लथपथ शव, पुलिस को पत्नी और बेटे पर हत्या का शक

9.5kViews
1822 Shares

आंध्र प्रदेश के अन्नमय्या जिले में पिलरू कस्बे के पास तिरुपति हाईवे एक युवक का खून से लथपथ शव मिला है। युवक की पहचान 47 वर्षीय सुब्रह्मण्यम के रूप में हुई है। शुरुआती तौर पर इसे सड़क दुर्घटना माना जा रहा था।

लेकिन मृतक के पिता के आरोपों, घर में मिले खून के धब्बों और CCTV फुटेज ने मामले का रुख बदल दिया। पुलिस को संदेह है कि पारिवारिक विवाद और अवैध संबंधों के चलते सुब्रह्मण्यम की घर पर ही हत्या की गई और फिर शव को हाईवे पर फेंककर दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई।

पुलिस ने मृतक की पत्नी उमादेवी और बेटे लोहित को हिरासत में ले लिया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या यह एक सुनियोजित हत्या थी।

पुलिस को कैसे हुआ संदेह?

दरअसल, सुब्रह्मण्यम की मौत के बाद उनके पिता ने पुलिस को बताया कि वह अपने बेटे, बहू या पोते से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। जब वह उनके घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था और उमादेवी और उनका बेटा लोहित दोनों गायब थे।

इसके बाद पुलिस ने घर और हाईव तक के रास्तों की जांच की। जांच के दौरान खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है। जांच में दोपहिया वाहन की आवाजाही और शव के परिवहन के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

पिलेरू डीएसपी कृष्णा मोहन ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दंपति के बीच अक्सर झगड़े होते थे। युवक के पिता ने यह भी आरोप लगाया है कि उमादेवी का किसी अन्य व्यक्ति के साथ विवाहेतर संबंध था और पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है।

क्या पत्नी का अवैध संबंध बना हत्या का मकसद?

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या अवैध संबंध हत्या का मकसद बन सकता था और क्या किसी अन्य व्यक्ति ने शव को ले जाने और ठिकाने लगाने में सहायता की थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शव को जानबूझकर हाईवे पर रखा गया था ताकि मौत को सड़क दुर्घटना जैसा दिखाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *