चंडीगढ़ में Ola और InDrive के बाद अब Uber-Rapido पर भी बैन, छह माह के लिए लाइसेंस निलंबित
चंडीगढ़ में एप आधारित कैब और बाइक टैक्सी सेवाएं संचालित करने वाली कंपनियों पर प्रशासन ने शिकंजा कसा है। ओला और इंड्राइव के बाद अब उबर और रैपिडो का एग्रीगेटर लाइसेंस छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है।
कंपनियों को कई बार नोटिस देकर अनुपालन का अवसर दिया गया, लेकिन संतोषजनक जवाब और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। आदेश में गैर-व्यावसायिक वाहनों के संचालन समेत अन्य उल्लंघनों का भी उल्लेख है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

