गंगा की लहरों में उफान का क्रम अब थमने लगा है, खतरा बिंंदु के करीब जाकर अब गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब शनिवार की सुबह दर्ज किया गया। बाढ़ का स्तर लगातार कम होता जा रहा है। हालांकि दुश्वारियां जस की तस हैं और शीतला मंदिर के छत के ऊपर से बह रहा पानी अब नीचे आ चुका है।
केंद्रीय जल आयोग राजघाट की ओर से भी बताया गया है कि गंगा का जलस्तर लगभग 24 घंटों से घटाव की ओर बना हुआ है। एक से दो सेंटीमीटर तक जलस्तर में घटाव होने के बाद से अब तक एक मीटर से अधिक का पानी कम हो चुका है जो फिलहाज चेतावनी बिंंदु के आसपास बना हुआ है। अब चेतावनी बिंंदु से नीचे आने के बाद घाटों पर छूटा मलबा साफ करना सबसे बड़ी चुनौती निगम की होगी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

