महिला कोच में सफर करना पड़ा महंगा, ग्रेटर नोएडा में तीन युवकों को पकड़ा, GRP ने लगाया जुर्माना

3.9kViews
1160 Shares

ग्रेटर नोएडा में दादरी रेलवे स्टेशन पर महिला सुरक्षा अभियान के तहत की गई चेकिंग में महिला कोच में सफर कर रहे तीन युवकों को गिरफ्तार कर रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

जीआरपी उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को जन विश्वास रेलवे एक्ट के तहत विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया था। इस दौरान गाड़ी संख्या 64105 की महिला कोच में यात्रा करते हुए तीन यात्रियों को पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान बेगम बाड़ा, थाना कवारसी, अलीगढ़ निवासी नवीन, सुरजीत व विश्वजीत निवासी सीर, हाथरस के रूप में हुई है।

तीनों युवकों पर जुर्माना लगाया

जीआरपी ने तीनों को जन विश्वास अधिनियम और रेलवे नियमों की जानकारी दी। नियम उल्लंघन पर पेनल्टी लगाए जाने की बात बताई गई। तीनों अपनी गलती मानते हुए पेनल्टी भरने के लिए सहमत हो गए।

इसके बाद उन्हें बुकिंग आफिस ले जाकर एमआर कटवाकर जुर्माना वसूला गया। उप निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे। महिला कोच में पुरुषों के प्रवेश पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। रेलवे ने यात्रियों से नियमों का पालन करने की अपील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *