जमशेदपुर में छात्र आंदोलन की आशंका: प्रशासन का आदेश- 10:30 बजे तक बंद करें स्कूल, मची अफरा-तफरी

7.5kViews
1803 Shares
 रांची में छात्रों द्वारा प्रस्तावित विधानसभा घेराव के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने सुरक्षात्मक कदम उठाए हैं।
संभावित छात्र आंदोलन और कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए उपायुक्त के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) निशु कुमारी ने जिले के सभी सरकारी व निजी विद्यालयों को सोमवार को सुबह 10:30 बजे तक बंद करने का सख्त आदेश जारी किया है।

अभिभावकों में मची अफरा-तफरी

स्कूल बंदी से जुड़ा आदेश जैसे ही सामने आया, अभिभावकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कामकाजी अभिभावक अपना जरूरी काम छोड़कर जल्दबाजी में बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे।
अचानक मिली इस सूचना पर अभिभावकों ने नाराजगी और परेशानी व्यक्त की। उनका कहना था कि यदि सुरक्षा कारणों से विद्यालयों को बंद ही करना था, तो इसकी पूर्व सूचना रविवार शाम तक जारी की जानी चाहिए थी।

छात्रों को मध्याह्न भोजन के बाद भेजा जाएगा घर

जिससे वे अपनी दिनचर्या और बच्चों के आवागमन की व्यवस्था समय रहते तय कर पाते। जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि सरकारी विद्यालयों में छात्रों को मध्याह्न भोजन (Mid-Day Meal) कराने के बाद ही घर भेजा जाएगा।
इसके साथ ही, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए जमशेदपुर शहर में निषेधाज्ञा (धारा 144) लागू कर दी गई है। प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी है।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था और शहर के हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *