कुमार सानू (Kumar Sanu) को 90 के दौर का मैलोडी किंग यूं ही नहीं कहा जाता था। गाने चाहे सैड हो या फिर रोमांटिक, कुमार सानू जब भी किसी गाने को गुनगुनाते वह अपने आप ही कानों में मिठास घोल देता था।
अक्षय कुमार ने खास अंदाज में किया था इजहार
कुमार सानू (Kumar Sanu Songs) की आवाज में गाए जिस कल्ट गाने का जिक्र हम अपने इस लेख में कर रहे हैं, वह 33 साल पहले रिलीज हुई एक्शन ड्रामा फिल्म सैनिक का है, जिसका निर्देशन सिकंदर भारती ने किया था। ये मूवी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक है। कुमार सानू की आवाज में गाया जिस गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया था, उसके लिरिक्स थे ‘कितनी हसरत है हमें, तुमसे दिल लगाने की।’
सैनिक फिल्म( Sainik Movie) में अक्षय कुमार पर फिल्माए गए इस गाने में कुमार सानू के साथ साधना सरगम ने आवाज दी थी। सुपरहिट गाने के लिरिक्स समीर अनजान ने लिखे थे और इसका म्यूजिक नदीम-श्रवण ने दिया था।
बॉक्स ऑफिस पर सैनिक की हुई थी बस इतनी कमाई
10 सितंबर 1993 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म सैनिक बॉक्स ऑफिस पर सुपरफ्लॉप साबित हुई थी। मूवी का बजट लगभग 1.40 करोड़ के आसपास था, लेकिन इसकी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कमाई बस 1.20 करोड़ के करीब की हुई थी। न सिर्फ भारत, बल्कि वर्ल्डवाइड भी मूवी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी और सिर्फ 1.70 करोड़ तक कमाए हैं।मूवी मे अक्षय कुमार के साथ अश्विनी भवे, प्रदीप कुमार, रोनित रॉय, फरहीन, अनुपम खेर, आलोक नाथ, रंजीत, लक्ष्मीकांत बेदरे, गुड्डी मारुति और सतीश शाह जैसे कलाकार नजर आए थे। सैनिक भले ही बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी, लेकिन इसके कितनी हसरत है हमें के अलावा मेरी वफाए याद करोगी, हमको हुआ है प्यार जैसे गाने हिट हुए थे।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

