साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साइबर ठग ने एक युवक के खाते से पांच बार में 3.64 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद टीम ने 2.69 रुपये होल्ड करा दिए हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।
शहर के मुहल्ला सरायं थाेक पश्चिमी के इरफान ने बताया कि उसका यूको बैंक में बचत खाता है। खाते में 3.64 लाख रुपये जमा किए थे। 31 जुलाई की शाम साइबर ठग ने खाते से 3.64 लाख रुपये ले लिए। ठगों ने पांच बार में यह रुपये ट्रांसफर किए।
मोबाइल पर लगातार रुपये निकलने के संदेश आए तो पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित ने बिना देर किए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद साइबर सेल टीम ने त्वरित संज्ञान लिया। टीम ने ठगों के द्वारा ट्रांसफर किए गए 2.69 लाख रुपये कोटक महिंद्रा के एक खाते में होल्ड करा दिए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

