ममता के काफिले पर ईंट-पत्थर और जूते-चप्पल से हमला, कार्यकर्ता के परिवार से मिलने पहुंची थीं पूर्व मुख्यमंत्री

2.5kViews
1218 Shares

पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना में मृत तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता बिरजू केवट के परिवार से मुलाकात के दौरान उनके काफिले को प्रदर्शनकारियों ने रोक लिया।

ममता की कार पर पत्थर, पानी की बोतलें और जूते-चप्पल फेंके। उन्होंने दावा किया कि प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ‘चोर’ कहकर नारे भी लगाए।

जूते व बड़े-बड़े पत्थर फेंकने का आरोप

ममता बनर्जी ने कहा कि उनकी कार पर बड़े-बड़े पत्थर फेंके गए। उन्होंने दावा किया, अगर कार की खिड़कियां खुली होतीं तो मेरा सिर फट जाता। हम सभी मारे जा सकते थे।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह घटना पुलिस की मौजूदगी में हुई और पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पर्याप्त कार्रवाई नहीं की।

पुलिस पर भाजपा को संरक्षण देने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में ऐसी घटना पहले कभी नहीं देखी। उन्होंने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पुलिस भाजपा को संरक्षण दे रही है।

ममता ने कहा कि पुलिस के सामने ही उनके वाहन पर हमला किया गया, जो गंभीर चिंता का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *