रांची छात्र आंदोलन: देवेंद्रनाथ महतो से अनशन खत्म करने की अपील, मंत्रियों ने कहा- आज निकल जाएगा हल
झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आई है। सरकार की ओर से छात्रों के साथ बातचीत कर रही मंत्रियों की टीम ने भूख हड़ताल कर रहे देंवेंद्र महतो को कॉल कर अनशन समाप्त करने की अपील की है।
मंत्रियों ने कहा कि देवेंद्र महतो से कहा कि अनशन समाप्त कर दीजिए, आज समाधान हो जाएगा। हालांकि देवेंद्र महतो ने डेलीगेशन से मिलने के बाद अनशन समापत करने की बात और लिखित आदेश मिलने तक भूख हड़ताल जारी रखने की बात कही।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार 14वीं JPSC और 25वीं बैकलॉग परीक्षा रद करने के लिए तैयार हो गई है। इसके अलावा परीक्षा कराने वाली एजेंसी TDPL के आर्थिक लेनदेन की ED जांच की अनुसंशा के लिए भी सरकार तैयार है। साथ ही, टीडीपीएल की ओर से ली गई तमाम परीक्षाओं की भी जांच होगी। CBI जांच पर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।
सरकार ने यह भी वादा किया है कि CID को सौंपी गई सभी जांचें 90 दिनों के अंदर पूरी की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा आयोजन में सुधार को लेकर छात्रों की राय पर IIT ISM, XLRI आदि संस्थाओं से भी परामर्श लिया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, सरकार अभी 2 और गुटों के साथ बातचीत करेगी इसके बाद अंतिम फैसला होगा

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

