राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, इस डेट के बाद भरनी होगी लेट फीस, 8वीं कक्षा में मिलेगा दाखिला
राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज एंट्रेस एग्जामिनेशन यानी कि RIMCEE 2026 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बिना लेट फीस के 30 सितंबर 2026 निर्धारित है। ऐसी में जो भी माता-पिता अपने बच्चों को कक्षा 8वीं में मिलिट्री कॉलेज में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं वे बिना देरी करते हुए फॉर्म भर लें। अगर 30 सितंबर तक आवेदन नहीं भर पाएंगे तो 1 से 7 अक्टूबर 2026 तक आवेदन करने पर लेट फीस का भुगतान करना होगा।
| कार्यक्रम | महत्वपूर्ण तिथि |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि | 1 सितंबर 2026 |
| आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि | 30 सितंबर 2026 |
| लेट फीस 500 के साथ आवेदन की तिथि | 1 से 7 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में करेक्शन करने की तिथि | 9 से 11 नवंबर 2026 |
| सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होने की तिथि | एग्जाम डेट से 12 से 15 दिन पहले |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | एग्जाम डेट से 5 से 7 दिन पूर्व |
| एग्जाम डेट | 6 दिसंबर 2026 |
| नतीजे जारी होने की तिथि | 20 फरवरी 2027 तक |
शैक्षिक योग्यता एवं उम्र
एडमिशन लेने के समय छात्र का 7वीं कक्षा में अध्ययनरत होना चाहिए या 7th पास होना चाहिए। इसके साथ ही छात्र का जन्म 2 जुलाई 2013 से लेकर 1 जनवरी 2015 के बीच में होना चाहिए अर्थात बच्चे की उम्र साढ़े 12 साल से 14 वर्ष के बीच हो।
माता-पिता स्वयं घर बैठे भर सकते हैं फॉर्म
इस प्रवेश परीक्षा के लिए माता-पिता घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है
- RIMCEE 2026 Application Form भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/RIMCEE/ पर जाएं।
- होम पेज पर LATEST NEWS में RIMC Entrance Examination 2026 Online Application लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद नए पेज पर पहले रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके पंजीकरण कर लें।
- अब अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा कर लें।
- कैटेगरी के अनुसार निर्धारित फीस का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लीकेशन फीस
जनरल, रक्षा कर्मियों और पूर्व-सैनिकों के आश्रित और ओबीसी (एनसीएल) वर्ग से आने वाले बच्चों के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये निर्धारित हैं वहीं एससी, एसटी वर्ग से आने वाले स्टूडेंट्स के लिए फीस 750 रुपये तय की गई है। लेट फीस के साथ आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त का भुगतान करना होगा।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

