नैनीताल में विशालकाय पेड़ गिरने से हड़कंप, दो घायल; कई घर क्षतिग्रस्त

3.6kViews
1217 Shares

शहर में पुराना विशालकाय पेड़ गुरुवार रात मल्लीताल न्यू पवेलियन होटल के पास आउट हाउस पर गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से दो लोग जख्मी हो गए। शुक्रवार को वन विभाग की टीम ने पेड़ को काटकर हटाया।

प्रभावित परिवारों ने अन्यत्र शरण ली है। भाजपा नेता भूपेंद्र बिष्ट के अनुसार विशालकाय बांज का पेड़ आउट हाउस निवासी दीवान राम के मकान के ऊपर गिरा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। रात में एसडीआरएफ, पुलिस व फायर सर्विस की ओर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। हादसे में दीवान राम व भइयू को चोट आई है। उसका बीडी पांडे अस्पताल में उपचार कराया गया।

हादसे में मकान क्षतिग्रस्त होने के साथ घरेलू सामान खराब हो गया है। आउट हाउस में भइयू व राशिद के मकान को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम नवाजिश खलीक ने बताया कि प्रभावित परिवार अन्यत्र चले गए हैं, उन्हें मानकों के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *