धनबाद में मुहर्रम के लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव, दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक कई मार्गों पर नो-एंट्री

1922 Shares

शुक्रवार को पूरे जिले में मुहर्रम का पर्व मनाया जाएगा। पर्व के दौरान किसी भी प्रकार से कोई व्यवधान उत्पन्न न हो और शांतिपूर्ण तरीके से इसे संपन्न कराने के लिए दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती किया गया है।

इसी को देखते हुए एक दिन के लिए जिल भर की यातायात व्यवस्था को भी बदला गया है। दोपहर एक बजे से मुहर्रम जुलूस की समाप्ति तक यातायात की यह बदली हुई व्यवस्था लागू रहेगी।

शहर में श्रमिक चौक से गया पुल और बैंक मोड़ की तरफ पूरी तरह से नो एंट्री रहेगी। यातायात व्यवस्था को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन और वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने संयुक्त आदेश जारी किया है।

ऑटो, ई-रिक्शा एवं सवारी वाहनों के लिए

  • इन वाहनों के लिए यातायात व्यवस्था संध्या चार बजे से लागू होगा।
  • गोल बिल्डिंग और मेमको मोड़ की ओर से आने वाले सभी प्रकार के सवारी वाहन गोल बिल्डिंग, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से वापस जायेंगे।
  • केंदुआडीह की ओर से आने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
  • झरिया की ओर से आने वाले वाहन धनसार चौक तक आएंगे एवं पुनः इसी रास्ते से वापस अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। धनसार चौक से बैंक मोड़/शक्ति मंदिर की तरफ जाना वर्जित रहेगा।
  • भूदा, बलियापुर, हीरापुर झारखंड मैदान की तरफ से पुराना बाजार मनईटांड की ओर आने वाले वाहन बरमसिया पुल से वापस पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। बरमसिया पुल से मनईटांड/पुराना बाजार एवं हीरापुर की ओर नो एंट्री रहेगा।
  • भूली, बिनोद बिहारी चौक की तरफ से आने वाले वाहन बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, सिटी सेंटर, रेलवे स्टेशन, श्रमिक चौक होते हुए पुनः इसी रास्ते से अपने गंतव्य की ओर जायेंगे।
  • धनबाद नगर से भूली की ओर जाने वाले वाहन सुभाष चौक से होते हुए ओवरब्रिज के नीचे से वासेपुर होते हुए भूली जायेंगे।
  • जेसी मल्लिक, पटेल चौक, पानी टंकी, हटिया मोड़, प्रेम नगर गली, रणधीर वर्मा चौक, एसडीएम कार्यालय रोड, भोला चाय दुकान, रेलवे स्टेशन, मजार की ओर से हीरापुर की तरफ नो एंट्री रहेगा।

यात्री बसों का परिचालन मार्ग

  • शहरी क्षेत्रों में दोपहर एक बजे से जुलूस समाप्ति तक यात्री बसों का प्रवेश पर पूर्ण पाबंदी होगी।
  • धनबाद-बोकारो रांची/रांची-बोकारो धनबाद मार्ग से परिचालित होने वाले यात्री वाहन करकेंद मोड़, राजू यादव स्मारक (लोयाबाद बाजार), सिजुआ नया मोड़, पांडेयडीह, तेतुलमारी थाना, शहीद शक्ति नाथ चौक, बिनोद बिहारी महतो चौक, बिरसा मुंडा पार्क, मेमको मोड़, बरटांड बस स्टैंड (धनबाद)।
  • जमशेदपुर-पुरुलिया-धनबाद/धनबाद-पुरुलिया-जमशेदपुर मार्ग से आने जाने वाले वाहन नगीना बाजार (मोहलबनी चेक पोस्ट, सीआइएसएफ) सुदामडीह थाना, जामाडोबा मोड़, पुटकी मोड़, करकेंद मोड़, के उपरांत धनबाद-बोकारो-रांची/रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग।
  • सिन्दरी-झरिया होते हुए धनबाद आने वाली सभी यात्री वाहन इंदिरा चौक, झरिया, कतरास मोड़, केंदुआ, करकेंद मोड़ होते हुए रांची-बोकारो-धनबाद मार्ग।

भारी वाहनों के लिए

  • जोरापोखर थाना: सिंदरी से पुटकी की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए गौशाला ओपी के पास नो एंट्री रहेगा। बोकारो से धनबाद की ओर जाने वाले भारी वाहनों के प्रवेश डिनोबली स्कूल गेट से आगे नो एंट्री रहेगा। पुटकी से सिंदरी की ओर जाने वाले भारी वाहन के लिए आबो देवी पेट्रोल पंप के बाद नो एंट्री रहेगा।
  • झरिया थाना: धनसार से कतरास मोड़ (झरिया) तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। केंदुआडीह से कतरास मोड़ तक भारी वाहनों का परिचालन बंद रहेगा।
  • बैंकमोड थाना: झरिया/केंदुआडीह की ओर आने जाने वाले वाहन मटकुरिया चेकपोस्ट/नई दिल्ली मोड़ होते हुए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *