ट्रंप की 1000 मिसाइलों की धमकी के बीच तेहरान में धमाके, ईरान बोला- पुराना गोला-बारूद नष्ट किया

3.1kViews
1730 Shares

 अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप की ईरान पर 1000 मिसाइलों के हमलों की धमकी के बाद ईरान की राजधानी तेहरान बम धमाकों से गूंज उठी. ईरानी मीडिया ने पूर्वी तेहरान में बम धमाकों की खबरें दी हैं. हालांकि ईरानी सरकारी मीडिया ने एक सरकारी अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि यह विस्फोट गोला-बारूद के नियंत्रित निपटान के कारण हुए।

ईरान के तेहरान प्रांत के पूर्वी हिस्से में धमाकों की खबर के बीच प्रशासन ने सफाई दी है. पाकदश्त के गवर्नर ने कहा कि विस्फोट हालिया युद्ध से बचे गोला-बारूद के नियंत्रित निपटान के कारण हुआ था और इससे कोई खतरा नहीं था. उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन सुनियोजित था और कोई घटना नहीं घटी है।

ईरानी सरकारी मीडिया ने भी यह स्पष्ट किया है कि यह विस्फोट किसी नए सैन्य घटनाक्रम के कारण नहीं, बल्कि एक नियमित निपटान अभियान के दौरान हुआ था.

इज़राइल से मिली खुफिया जानकारी के बाद कि तेहरान, ट्रंप की हत्या की साज़िश रच रहा है, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईरान को नई चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने उनकी हत्या की कोशिश की तो अमेरिका ऐसा हमला करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा होगा। ईरान की ओर 1000 मिसाइलें तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों और मिसाइलें दागी जाएंगी।

ट्रंप ने यह भी कहा किया कि अगर ईरान ने उन पर हमला किया तो ईरान को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा.

शुक्रवार को ईरान ने अमेरिकी हमले में मारे गए सर्वोच्च नेता आयातुल्ला अली खामेनई को उनके गृहनगर मशहद में दफनाया. 28 फरवरी को हुए अमेरिकी-इजराइली हमलों में उनकी मौत हो गई थी, जिसके बाद मिडिल ईस्ट में संघर्ष शुरू हो गया था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *