योगी सरकार का कड़ा रुख: बरेली में बिजली की बदहाली पर नपे दो बड़े अधिकारी, लखनऊ-आगरा भेजे गए

7.4kViews
1193 Shares

 जिले की बिजली व्यवस्था पर लगातार उठ रहे सवाल के चलते मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ज्ञान प्रकाश व अधीक्षण अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह का गुरुवार रात स्थानांतरण कर दिया गया। यह दोनों अधिकारी लंबे समय से उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से निजात नहीं दिल पा रहे थे।

मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश का स्थानांतरण मध्यांचल मुख्यालय लखनऊ कर दिया गया। इनकी जगह मध्यांचल लखनऊ में तैनात अधीक्षण अभियंता अखिलेश कुमार सिंह को प्रोन्नति देते हुए मुख्य अभियंता बनाकर बरेली में तैनाती दी गई है।

यह मूलतः मिर्जापुर के रहने वाले हैं। वहीं अधीक्षण अभियंता ग्रामीण ज्ञानेंद्र सिंह को दक्षिणाचल विद्युत वितरण निगम आगरा में संबद्ध किया गया है।

जिले की खराब विद्युत अव्यवस्था को न संभाल पाने के कारण स्थानांतरित किया गया है। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक में भी बिजली का मुद्दा उठा था। नए मुख्य अभियंता के लिए भी विद्युत व्यवस्था को पटरी पर लाने की चुनौती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *