सतना जिले में लगातार हो रही बारिश का असर अब धर्मनगरी चित्रकूट में भी नजर आने लगा है। आस्था की प्रतीक मां मंदाकिनी नदी का जलस्तर शुक्रवार को करीब चार फीट बढ़ गया, जिससे प्रसिद्ध रामघाट की आठ सीढ़ियां पूरी तरह पानी में डूब गईं। नदी के तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने एहतियात बरतते हुए घाट पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ा दी है।
घाट पर सुरक्षाकर्मी तैनात
जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच रामघाट पर पुलिस और अन्य सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को नदी के गहरे हिस्से से दूर रहने की हिदायत दी जा रही है। साथ ही घाट पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।

फिलहाल रामघाट पर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी है, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शन और स्नान के दौरान पूरी सतर्कता बरतना आवश्यक है। यदि बारिश का सिलसिला जारी रहा तो नदी का जलस्तर और बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।