3 साल बाद Animal Park पर आ गई गुड न्यूज, मेकर्स ने बताया कब शुरू होगी रणबीर कपूर की फिल्म?

1166 Shares

सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के करियर की सबसे सफल फिल्म के बारे में बात की जाए तो उसमें एनिमल का नाम शामिल होता है। साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली एनिमल को 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और फिल्म कमर्शियल तौर पर ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर रही थी।

उसी दौरान एनिमल के सीक्वल यानी एनिमल पार्क (Animal Park) की अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन बीच में फिल्म के ठंडे बस्ते में जाने की खबरें भी सामने आईं। जिस पर अब मेकर्स ने चुप्पी तोड़ी है और बताया है कि एनिमल पार्क कब से शुरू होगी।

कब शुरू होगी एनिमल पार्क की शूटिंग

साल 2023 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक एनिमल के अंतर में उसकी सीक्वल फिल्म एनिमल पार्क के भी संकेत दिए गए थे। उसके बाद ही लोगों में एनिमल पार्क को लेकर काफी जिज्ञासा दिखी और पिछले करीब तीन वर्षों में इस फिल्म को लेकर अलग-अलग कयास सामने आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *