एशियन गेम्स 2026 में ‘भगवा जर्सी’ पर फिर छिड़ा घमासान, नीले रंग में क्यों नहीं दिखी भारतीय हॉकी टीम?

1923 Shares

एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी की पुरुष और महिला टीमों ने अपने अभियान का आगाज किया। भारतीय पुरुष टीम ने इंडोनेशिया को हराया, जबकि महिला टीम ने उज्बेकिस्तान को मात दी। दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया लेकिन जर्सी के रंग को लेकर एक बार फिर से विवाद सामने आ गया है। दरअसल, नीदरलैंड्स की मेजबानी में खेले गए हॉकी वर्ल्ड कप 2026 से ये विवाद शुरू हुआ था।

हॉकी इंडिया ने एलान किया कि टीम इंडिया ब्ल्यू जर्सी को छोड़कर भगवा रंग की जर्सी पहनेगी। इसके बाद से विवाद शुरू हो गया था। हालांकि, एशियाई खेलों से पहले हॉकी इंडिया के ने घोषणा की थी कि टीम अपनी पुरानी ब्ल्यू जर्सी में वापसी करेगी। रविवार को जब एशियन गेम्स में दोनों टीमें उतरीं, तो उस समय भगवा किट में नजर आईं, जिसके बाद फिर से चर्चा शुरू हो गई है।

दिलीप तिर्की के बयान से मची सनसनी

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की के बयान से फेडरेशन के अंदर ही असहमति की जानकारी सामने आई। उनका कहना था कि ये बदलाव फेडरेशन ने कार्यकारी बोर्ड की जानकारी के बिना लागू किया था। इस बदलाव के बाद एचआई के सचिव भोला नाथ सिंह और तिर्की के बीच मतभेद हो गया। ऐसा माना जाता है कि उन्होंने ही किट के रंग बदलने में अहम भूमिका निभाई थी।

हालांकि, एशियाई खेलों से पहले तिर्की ने जोर देकर कहा था कि भारत इस इवेंट में अपनी पुरानी जर्सी में दिखेगा। भारतीय हॉकी टीम के विदाई समारोह में बात करते हुए तिर्की का कहना था कि टीम इंडिया के लिए नीली जर्सी पहली प्राथमिकता होगी। भगवा जर्सी दूसरे विकल्प के तौर पर देखी जाएगी।

भारतीय टीम ने क्यों पहनी भगवा जर्सी?

भारतीय हॉकी टीम के भगवा जर्सी पहनने को लेकर हॉकी इंडिया के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई से बात की है। सूत्र ने कहा, एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग किट को हमेशा से दो रंग को मंजूरी दी गई थी। इसमें केसरिया सफेद और आसमानी-नीले रंग का संयोजन था। सूत्र का कहना है कि हॉकी इंडिया के अध्यक्ष ने ऐसा क्यों कि एशियाई खेलों में टीम इंडिया पूरी नीली जर्सी पहनेगी, ये सवाल उन्हीं से पूछना चाहिए।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *