बांकीपुर उपचुनाव: पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहे प्रशांत किशोर, इस दिन भरेंगे नामांकन

1660 Shares

 पटना स्थित जन सुराज पार्टी कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की।
इस दौरान उन्होंने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और तैयारियों की जानकारी दी। मनोज भारती ने बताया कि जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से पार्टी उम्मीदवार प्रशांत किशोर 13 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगे।

उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे स्काउट गाइड मैदान, छज्जूबाग में कार्यकर्ता और समर्थक जुटेंगे। इसके बाद सभी लोग प्रशांत किशोर के साथ नामांकन के लिए पटना समाहरणालयजाएंगे। पार्टी ने नामांकन को भव्य और जनभागीदारी वाला कार्यक्रम बनाने की तैयारी की है।

नामांकन को शक्ति प्रदर्शन में बदलने की तैयारी

मनोज भारती ने कहा कि जन सुराज कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। पार्टी का लक्ष्य बांकीपुर की जनता के बीच अपनी उपस्थिति को और मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि नामांकन सिर्फ औपचारिक प्रक्रिया नहीं बल्कि जनता के समर्थन का प्रदर्शन भी होगा। जन सुराज नेतृत्व का दावा है कि बांकीपुर में पार्टी को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है।

कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी इस चुनाव को बिहार की राजनीति में नई दिशा देने वाला मान रही है।

422 बूथ और 24 वार्डों में तेज हुआ चुनाव अभियान

जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने कहा कि बांकीपुर में चुनावी अभियान पूरी रफ्तार से चल रहा है। उन्होंने बताया कि सभी 422 बूथों और 24 वार्डों में पार्टी कार्यकर्ता सक्रिय हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *