‘बैक’ पेपर पर छिड़ा संग्राम! मुरादाबाद के KGK कॉलेज में LLB छात्रों ने खोला मोर्चा, प्राचार्य कक्ष के बाहर जमाया डेरा
केजीके कालेज में एलएलबी के पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने सोमवार को प्राचार्य कक्ष के बाहर धरना दिया। छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की और कहा कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे।
धरना शुरू होने के समय प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह कक्ष में मौजूद नहीं थे। छात्र प्राचार्य के आने और समस्या का समाधान होने तक धरने पर डटे रहे। बाद में प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्या सुनी।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में विश्वविद्यालय के अधिकारियों से भी बात की गई है, लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं निकल सका है। छात्रों ने जल्द निर्णय लेकर पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

