20 रुपये का जुर्माना स्कूल से निकालने की धमकी… बेंगलुरु में 8वीं की छात्रा ने दी जान

7.9kViews
1053 Shares

कर्नाटक में बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल तालुक स्थित मरासुरु मदिवाला गांव से आत्महत्या की खबर सामने आई है, जहां कक्षा 8वीं करी छात्रा ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस को छात्रा के पास से एक हाथों से लिखा हुआ सुसाइट नोट मिला है, जिसमें उसने स्कूल के शिक्षक पर मानसिक यातना और उत्पीड़न का गंभीर आरोप लगाया है।

20 रुपये के जुर्माने से जुड़ा है मामला?

छात्रा द्वारा लिखे सुसाइड नोट के अनुसार, होमवर्क पूरा न करने पर उस पर 20 रुपये का जुर्माना लगाया गया था और स्कूल से निकालने की धमकी दी गई थी, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठा लिया।

उसने आगे आरोप लगाया कि उसे स्थानांतरण प्रमाण पत्र (TC) जारी करने की धमकी दी गई थी। नोट में दावा किया गया है कि इससे वह भावनात्मक रूप से इतनी परेशान हो गई कि उसने आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान मरासुरु सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्रा मधुश्री के रूप में हुई है। जो कक्षा 8वीं में पढ़ती थी। छात्रा के परिजनों का आरोप है कि स्कूल में शिक्षकों द्वारा यातना और उत्पीड़न किए जाने के बाद वह व्यथित थी।

हेल्पलाइन (Helpline): यदि आप भी किसी तरह की मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं या फिर ऐसी समस्या झेल रहे किसी शख्स को आप जानते हैं तो नीचे दी गई जानकारी मददगार साबित हो सकती है। सरकार की हेल्पलाइन के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *