पंजाब के मोहाली में कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची पुलिस
मोहाली के कई स्कूलों को बुधवार सुबह ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल टीम और डॉग स्क्वाड को स्कूलों में भेजकर परिसर की गहन जांच कराई जा रही है। कक्षाओं, पार्किंग और अन्य संवेदनशील स्थानों को खंगाला जा रहा है।
पुलिस की साइबर टीम धमकी भरे ईमेल की जांच में जुटी है। लगातार मिल रही ऐसी धमकियों की पड़ताल के दौरान ईमेल के पीछे विदेश का आईपी एड्रेस सामने आने की जानकारी मिली है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

