‘गहने ले जाओ, हमें छोड़ दो…’, महिला ने हमलावरों से लगाई बच्चे और पति की जान की गुहार; बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर हादसा

1139 Shares

बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गाड़ी में जा रहे एक परिवार के साथ हमलावरों ने मारपीट की। गाड़ी में पति-पत्नी और उनका 10 महीने का बच्चा था।

महिला ने हमलावरों के सामने गुहार लगाई कि उन लोगों को जाने दें, चाहें तो सारे सोने के गहने ले लें, लेकिन उसके पति को न पीटें, लेकिन हमलावरों ने महिला की कोई बात नहीं सुनी।

पुलिस ने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे मांड्या जिले के मद्दुर के पास हुए इस कथित हमले के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना पीड़ितों के पीछे चल रही एक गाड़ी के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *