दरभंगा में ट्रेन की चपेट में आया युवक, पीछे छोड़ गया हाथ पर लिखा ‘सुजीत’ नाम

2.1kViews
1747 Shares

 दरभंगा-सकरी रेलखंड पर मंगलवार की देर शाम दरभंगा और काकरघाटी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

हादसा किलोमीटर संख्या 2/8 और 2/10 के बीच हुआ। शव की पहचान नहीं हो सकी है। घटना के बाद जयनगर से नई दिल्ली जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस काकरघाटी रेलवे स्टेशन पर करीब 25 मिनट तक रुकी रही।

शव हटाए जाने के बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया। जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस के चालक ने किलोमीटर संख्या 2/10 के पास युवक के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना रेलवे कंट्रोल को दी।

सूचना मिलते ही दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के कमांडर पोखराज मीणा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। आरपीएफ ने घटना की जानकारी रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को दी। इसके बाद इंजीनियरिंग विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेल पटरी पर दो हिस्सों में पड़े युवक के शव को हटाया।

जींस पैंट और शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शव को पहचान के लिए 72 घंटे तक पोस्टमार्टम भवन के शीतगृह में रखा जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर,घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा।

शव हटाए जाने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

घटनास्थल होम सिग्नल से बाहर होने के कारण विश्वविद्यालय थाना पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के इलाके में तलाश की, लेकिन उसके पास से कोई पहचान पत्र या ऐसा दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। पुलिस के अनुसार, उसके दाहिने हाथ पर ‘सुजीत’ लिखा पाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों के संबंध में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इधर,घटना के बाद कुछ समय के लिए रेल परिचालन प्रभावित रहा।

शव हटाए जाने और आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य कर दिया गया। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ ही यह पता लगाने में जुटी है कि वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *