इंडियन कोस्ट गार्ड में शामिल होने के लिए तैयारियां कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। भारतीय तट रक्षक बल की ओर से नाविक (जनरल ड्यूटी), नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच), यांत्रिक और हाइजीनिस्ट-I भर्ती 2026 (CGEPT बैच 1/2027 और 02/2027) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन स्टार्ट कर दिए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से 21 अक्टूबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं।
नाविक (जनरल ड्यूटी): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैथ्स और फिजिक्स के साथ 12वीं क्लास पास की हो।
नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच): काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं क्लास पास।
हाइजीनिस्ट-I: सेंट्रल/स्टेट गवर्नमेंट से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (ITI) या इसके बराबर की योग्यता हासिल की हो।
यांत्रिक: काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं क्लास पास और ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन’ (AICTE) से मंजूर इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/ पावर) इंजीनियरिंग में 03 या 04 साल का डिप्लोमा। या काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त एजुकेशन बोर्ड से 10वीं और 12वीं क्लास पास और ‘ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन’ (AICTE) से इलेक्ट्रिकल/ मेकेनिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ टेलीकम्युनिकेशन (रेडियो/ पावर) इंजीनियरिंग में 02 या 03 साल का डिप्लोमा किया हो।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

