पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके में 24 वर्षीय युवती ने एक युवक पर चलती कार के अंदर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक उसे बहाने से अपने साथ ले गया, फिर कार को सुनसान इलाके में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं।
आपत्तिजनक बातें कहीं और जबरन शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। इस दौरान युवती ने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंडावली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
मोमो खिलाने के बहाने बुलाया, फिर…
शिकायत में युवती ने बताया कि आरोपी उसकी जान-पहचान का था। उसने मोमो खाने के बहाने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। रास्ते में उसने पहले सीएनजी भरवाने की बात कही, लेकिन इसके बाद कार को एक सुनसान स्थान की ओर मोड़ दिया।


