अमृतसर में GNDU का मेन गेट बंद कर स्टूडेंट्स यूनियनों का प्रदर्शन, बंदी सिखों की रिहाई की मांग पर लगाए नारे

9.6kViews
1605 Shares

 पंजाब बंद के आह्वान का असर शुक्रवार को गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में भी देखने को मिला। विभिन्न स्टूडेंट्स यूनियनों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर प्रदर्शन किया। यूनियन सदस्यों ने हाथों में पोस्टर लेकर बंदी सिखों की रिहाई की मांग उठाई और सरकार के खिलाफ रोष जताया।

प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने ‘बंदी सिखों को रिहा करो’ के नारे लगाए। यूनियन नेताओं का कहना था कि जिन बंदियों ने अपनी सजा पूरी कर ली है, उन्हें अब जेल में रखना उचित नहीं है। उन्होंने इसे मानवाधिकारों से जुड़ा मामला बताते हुए सरकार से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने की मांग कीसथ आर्गेनाइजेशन के प्रधान जसकरण सिंह ने कहा कि सजा पूरी कर चुके बंदियों को अपने परिवार के साथ सामान्य जीवन जीने का अधिकार मिलना चाहिए। उन्होंने पंजाब और केंद्र सरकार से मामले को राजनीतिक नजरिए के बजाय मानवीय आधार पर देखने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *