भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में दो करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा दायर किया।
एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में वह गर्ग के खिलाफ आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब अदालतें इस मामले को देखेंगी और इससे एक सांसद के तौर पर मेरे 18 साल के कार्यकाल का भी दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।
गर्ग ने इस नोटिस के जवाब में दुबे की मांगों को खारिज करते हुए कहा था कि नोटिस बिना मतलब भेजा गया है। इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट में पूर्व वित्त सचिव ने अपना पक्ष स्पष्ट किया और कहा कि नोटिस में जिन बयानों का जिक्र है, वे घटनाओं के बारे में उनकी समझ और याददाश्त पर आधारित थे।
गर्ग ने भारत की जीडीपी विकास दर पर लिखे अपने एक विचार लेख का भी जिक्र किया और कहा कि बाद में दुबे ने एक्स पर उनकी आलोचना की और तीन मार्च, 2018 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा अपना एक पत्र साझा किया।
बाद में, एक पॉडकास्ट के दौरान दुबे के साथ अपनी कथित बातचीत के बारे में गर्ग के बताने के बाद यह विवाद और बढ़ गया। दुबे ने गर्ग की बात को गलत बताया है और आरोपों से इनकार किया है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

