राजस्थान: अजमेर में इजरायली महिला से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने के बाद चार आरोपितों को दबोचा

इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता के बहुप्रसारित वीडियो पर अजमेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

महिला पर्यटक जब किशनगढ़ डंपिंग यार्ड में वीडियो बना रही थी, तब कुछ युवकों ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अश्लील टिप्पणियां कीं।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित होने के बाद अजमेर पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और मामला दर्ज किया।

पुलिस के अनुसार, बहुप्रसारित वीडियो में कुछ युवक विदेशी महिला पर्यटक के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते और आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दिखाई दे रहे थे।

वीडियो सामने आने के बाद गांधीनगर थाना पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटना में शामिल युवकों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण शुरू किया।

एसपी अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद फुरखान, मोहम्मद अनीस, फरहान और अख्तर अली शामिल है। सभी किशनगढ़ क्षेत्र के निवासी हैं। पकड़े गए आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *