बॉलीवुड में रोमांटिक गानों की तो भरमार है लेकिन इनकी तुलना में दोस्ती पर कम गाने बने हैं लेकिन कुछ ऐसे बने हैं जो लोग आज भी गुनगुनाते हैं। वहीं आज हम जिस गाने की बात कर रहे हैं यह गाना 51 साल पहले बना था लेकिन आज की जनरेशन भी अपनी दोस्ती की भावना दिखाने के लिए इसे गुनगुनाती है।
51 सालों से बना हुआ है दोस्ती का एंथम
किशोर कुमार (Kishore Kumar Songs) ने इस गीत को मस्तीभरे अंदाज में गाया और मन्ना डे ने उनका साथ दिया। दो दोस्तों पर फिल्माया गया यह गाना इतना पॉपुलर हुआ कि आज की जनरेशन भी इस गाने को गुनगुनाती है वहीं फ्रेंडशिप डे के दिन हर दूसरे स्टेटस पर आपको ये गाना सुनाई देगा।
कल्ट सॉन्ग की
इसे 21 दिनों तक एक साइडकार वाली मोटरसाइकिल पर फिल्माया गया था, जिसमें दोनों एक्टर कर्नाटक के रामनगर के पथरीले इलाकों से गुजरे थे। वहीं गाने के विजुअल भी इतने जबरदस्त थे कि आज भी लोगों के जेहन में बने हुए हैं।
अब तक शायद आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि हम यहां भारतीय सिनेमा की बिगेस्ट ब्लॉक बस्टर फिल्मों में से एक शोले (Sholay) के गाने ये दोस्ती हम नहीं तोडेंगे (Yeh Dosti Hum Nahin Todenge) की बात कर रहे हैं। जिसे दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) और अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) पर फिल्माया गया था।
किशोर कुमार और मन्ना डे की जुगलबंदी
इस गाने में धर्मेंद्र के किरदार की आवाज किशोर कुमार ने दी थी और अमिताभ बच्चन की आवाज मन्ना डे ने। इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर आर डी बर्मन थे और इसके लिरिक्स आनंद बख्शी ने लिखे।शोले में धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन ने दो पक्के दोस्तों जय और वीरू के किरदार निभाए थे जिन्हें ठाकुर, गब्बर से बदला लेने के लिए काम पर रखता है। इस फिल्म में जया भादुड़ी और हेमा मालिनी ने भी किया था। शोले 1975 में रिलीज हुई थी और यह आज भी बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक बनी हुई है। फिल्म को रमेश सिप्पी ने निर्देशित किया था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

