पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने मंगलवार को सुखना झील के कैचमेंट एरिया में अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।सुबह से ही कार्रवाई चल रही है।
कैंबवाला गांव में प्रशासनिक टीम ने भारी पुलिस बल की मौजूदगी में कई अनधिकृत ढांचों को ध्वस्त कर दिया। दरअसल, कोर्ट की रोक के बावजूद कांवाला में नए निर्माण और बाॅउंड्रीवाल खड़ी किए जाने की शिकायतें सामने आई थीं।
27 अगस्त को प्रशासन ने हाईकोर्ट में निरीक्षण के दौरान कोई नया अवैध निर्माण नहीं मिलने की बात कही थी। इसके बाद कोर्ट-नियुक्त लोकल कमिश्नर की रिपोर्ट और वीडियो फुटेज में बड़ी संख्या में नए निर्माण सामने आए। इस पर हाईकोर्ट ने प्रशासन की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा था।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

