दिल्ली-NCR में तेज हवा के साथ बारिश के आसार, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

 मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के तेवर अभी तल्ख ही बने हुए हैं। मौसम विभाग के अनुमान पा जाएं तो हाल फिलहाल दिल्ली वासियों को ऐसी ही उमस भरी भीषण गर्मी का सामना करना होगा। तीखी धूप में तापमान भी ऊंचा ही रहेगा और लू वाली स्थिति भी रह सकती है।

मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। सोमवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी एवं तेज धूप भी निकली रहेगी।

40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवा के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, जुलाई महीने के पहले हफ्ते में मानसून की दस्तक होनी की संभावना है।

‘मध्यम’ श्रेणी में दिल्ली की वायु गुणवत्ता

उधर सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली का एक्यूआइ 147 दर्ज किया गया। इसे ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा मध्यम से खराब श्रेणी में ही चल रही है। पूर्वानुमान है कि हाल फिलहाल इसमें बहुत अधिक बदलाव नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *