Himachal Weather 25th August: हिमाचल के तीन जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, 3 घंटे बरसेगी आफत

1959 Shares

हिमाचल प्रदेश में आज तीन जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने ताजा चेतावनी जारी करते हुए दिन में शिमला, सिरमौर और सोलन जिलों में अति-भारी वर्षा का अलर्ट बताया है। दोपहर बाद तक भारी वर्षा का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 8,500 वर्ग किलोमीटर से अधिक का क्षेत्र इस भीषण वर्षा की चपेट में आ सकता है, जिसको देखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को सतर्क कर दिया गया है।

स्खलन से 125 सड़कें बंद, मंडी और सिरमौर में सबसे ज्यादा असर
25 अगस्त सुबह 10 बजे तक राज्य में 125 सड़कें बंद हैं। अकेले मंडी में 49 सड़कें भूस्खलन और मलबे के कारण बंद हैं। कुल्लू में 31 और सिरमौर में 21 सड़कें ठप हैं। इसके अलावा 21 बिजली के ट्रांसफार्मर और 6 पेयजल योजनाएं भी बाधित हुई हैं।

1149 करोड़ रुपये का नुकसान

राज्य में मानसून सीजन के दौरान 1,149.49 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।  प्रदेश भर में 259 कच्चे व पक्के मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं, जबकि 351 गौशालाएं और दुकानें क्षतिग्रस्त हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *