यूपी-बिहार को जोड़ने वाला रास्ता क्षतिग्रस्त, जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे लोग

6.5kViews
1245 Shares

यूपी-बिहार सीमा स्थित बरवा घाट में बासी नदी पर बने पुल का एप्रोच पथ टूट जाने से लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पुल के दोनों ओर सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से वाहन चालकों और राहगीरों को जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है।

हाल की बारिश और नदी के कटाव के कारण एप्रोच पथ का एक हिस्सा बह गया है, जिससे दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

कभी भी हो सकते है बड़ा हादसा

स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत समिति सदस्य मनोज तिवारी, प्रमोद गुप्ता, भनुप्रताप, अशोक कुमार तथा राहुल गुप्ता ने बताया कि यह मार्ग उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क साधन है।

प्रतिदिन सैकड़ों लोग और छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। एप्रोच पथ क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

तत्काल मरम्मत कराने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत कार्य नहीं कराया गया तो बारिश के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने संबंधित विभाग और प्रशासन से क्षतिग्रस्त एप्रोच पथ की तत्काल मरम्मत कराने तथा सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम करने की मांग की है, ताकि लोगों का आवागमन सुचारु रूप से हो सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *