एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने शनिवार की रात्रि में पुलिस की टीम को साथ लेकर वाहनों की जांच कर 12 वाहनों के चालान करने के साथ- साथ दो बाइक रेहडिय़ों को इंपाउंड़ किया। एसडीएम द्वारा शुरु की गई वाहनों की जांच से वाहन चालकों में हडक़ंप मच गया। काफी वाहन चालकों ने अपने वाहनों के पहिए दूर ही थाम दिए।
बता दें क्षेत्र की सडकों पर काफी वाहन चालक एवं उनके मालिक अपने वाहनों के पंजीकरण नंबरों को नंबर प्लेट पर सही तरीके से अंकित ना करवाकर या ग्रीस लगाकर, या कपड़ा लगाकर दौड़ा रहे हंै। जिससे यातायात के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ रही है।
निरंतर इस तरह की शिकायतें मिलने के बाद ही शनिवार की शाम को एसडीएम लक्ष्मीनारायण ने अपने साथ पुलिस की टीम को लेकर तिजारा झिर मार्ग पर वाहनों की जांच प्रारंभ की।
वाहनों की जांच के दौैरान उन्होंने वाहनों के पंजीकरण नंबर छुपाकर चलने वाले वाहनों, बिना हैलमेट के दो पहिया वाहनों को चलाने के आरोप में 12 वाहनों के चालान किए। जांच के दौरान दो ऐसी बाईक रेहडिय़ों को इंपाउंड़ किया गया जिनके चालकों ने अपनी बाइक रेहडिय़ों के साइलेंसरों को सही नहीं करवाया हुआ था और वे बहुत तेज आवाज कर रहे थे।जिला की सड़को पर कुछ वाहन चालक अपने वाहनों के पंजीकरण नंबरों को छिपाकर खुले आम बेखौफ वाहनों को दौड़ा रहे हैं। ऐसे वाहनों तथा बिना हैमलेट के दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी जरुरी है।


