‘ये तो आपस में ही लड़ रहे हैं’, INDI गठबंधन की बैठक को लेकर भाजपा का तंज

7.9kViews
1585 Shares

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रविवार को आईएनडीआईए की तीखी आलोचना करते हुए गठबंधन के आंतरिक समन्वय पर सवाल उठाया और कहा कि इसके पास न तो कोई मिशन है और न ही कोई विजन। उन्होंने विपक्षी गठबंधन के घटक दलों के बीच मतभेदों को उजागर किया।

पूनावाला ने कहा, यह गठबंधन सिर्फ एक भ्रम है। हर दिन नए-नए विभाजन सामने आ रहे हैं। द्रमुक ने गठबंधन छोड़ दिया है…राकांपा (एसपी) बैठक में शामिल नहीं हो रही है। झामुमो राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस से लड़ रहा है। वामपंथी दलों ने मल्लिकार्जुन खरगे को पत्र लिखकर राहुल गांधी द्वारा उनके नेताओं के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर स्पष्टीकरण मांगा है।

गठबंधन सिर्फ कागज पर है’

उन्होंने आगे कहा, इससे पता चलता है कि वे एकजुट नहीं हैं। वे आपस में लड़ रहे हैं…गठबंधन सिर्फ कागज पर है। यह एक कल्पना मात्र है। इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने आरोप लगाया था कि गठबंधन में आंतरिक समन्वय की कमी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *