हेरा फेरी 3 (Hera Pheri 3) के डायरेक्शन से प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने बैकआउट कर लिया था। इसके बाद से लंबे समय से ये कयास लगाए जा रहे थे कि इस फ्रेंचाइजी को अब आगे कौन बढ़ाएगा। इसके बाद से ये खबर आने लगी कि अहमद खान इसे डायरेक्ट करेंगे।
अहमद ने हाल ही में अक्षय कुमार (Akshay Kumar), परेश रावल (Paresh Rawal) और सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल (Welcome To The Jungle) डायरेक्ट की थी। अब फाइनली निर्देशक ने इस पर रिएक्ट किया है।
हेरा फेरी 3 डायरेक्ट करेंगे अहमद
हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अहमद खान से पूछा गया कि क्या वह अक्षय कुमार और प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ काम करने के बाद ‘हेरा फेरी 3’ को डायरेक्ट करेंगे।
दर्शक खुद को नहीं कर पाएंगे अलग
अहमद खान ने दावा किया कि दर्शक कभी भी राजू, श्याम और बाबू राव से खुद को अलग नहीं कर पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा -‘मैंने उन तीनों के साथ काम किया है। मैंने अपना करियर अक्षय और सुनील के साथ ही शुरू किया था। जब वे तीनों मेरी फिल्म में थे, तो मैंने उन्हें बाबू राव, श्याम और राजू के तौर पर नहीं देखा। मेरे लिए, वे मेरी फिल्म के किरदार थे।’
‘लेकिन जब वे तीनों साथ आते हैं, तो आपकी नजरें उन्हें उसी रूप में देखने की आदी हो जाती हैं। उन तीनों की टाइमिंग आज भी वैसी ही है। कई बार मुझे उसे तोड़ना पड़ा। उनके साथ मेरी बस यही एक लड़ाई थी।’
करीब 20 साल बाद अहमद खान ने कॉमेडी जॉनर में फिर से वापसी की। उन्होंने आखिरी बार साल 2007 में फूल एंड फाइल डायरेक्ट की थी।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

