सिंगरौली पुलिस में फेरबदल: अभिमन्यु द्विवेदी बने कोतवाली प्रभारी, शीतला यादव को गोरबी चौकी, पवन सिंह को जयंत और अमन वर्मा को खुटार चौकी
सिंगरौली। जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक षियाज केएम ने पुलिस विभाग में स्थानांतरण आदेश जारी करते हुए कई पुलिस अधिकारियों एवं उपनिरीक्षकों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के बाद जिले के महत्वपूर्ण थाना और चौकियों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में पहुंच गई है। स्थानांतरण आदेश के अनुसार कोतवाली वैढ़न थाना प्रभारी रहे डीएसपी अशोक सिंह परिहार को आजाक डीएसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभिमन्यु द्विवेदी को कोतवाली वैढ़न का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। जिले के सबसे महत्वपूर्ण थानों में शामिल कोतवाली वैढ़न की कमान अब अभिमन्यु द्विवेदी संभालेंगे।

इसी क्रम में खुटार चौकी प्रभारी रही उपनिरीक्षक शीतला यादव को गोरबी चौकी प्रभारी बनाया गया है। गोरबी क्षेत्र में पुलिसिंग को लेकर नई जिम्मेदारी के साथ शीतला यादव के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की चुनौती भी रहेगी। वहीं साइबर सेल प्रभारी रहे उपनिरीक्षक पवन सिंह को जयंत चौकी प्रभारी बनाया गया है। जयंत चौकी क्षेत्र जिले के महत्वपूर्ण औद्योगिक एवं कोयला क्षेत्र से जुड़ा होने के कारण पुलिस की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में पवन सिंह के सामने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की अहम जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा उपनिरीक्षक अमन वर्मा को खुटार चौकी प्रभारी बनाया गया है। उन्हें खुटार चौकी की जिम्मेदारी मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की कमान संभालनी होगी।
कई महत्वपूर्ण चौकियों में बदले चेहरे
पुलिस अधीक्षक षियाज केएम द्वारा जारी स्थानांतरण आदेश के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण पुलिसिंग प्वाइंट पर चेहरे बदल गए हैं। खासतौर पर कोतवाली वैढ़न, जयंत, गोरबी और खुटार जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां मिलने से पुलिसिंग के तौर-तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को आगामी दिनों में जिले की कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था को किस तरह मजबूत करते हैं।
स्पष्टीकरण: यह समाचार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एवं सूत्रों के दावों के आधार पर संपादित की गया है अभी इस मामले में आदेश सार्वजनिक नहीं है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

