‘स्पेन में सेटल करा दूंगा’, गैंगस्टर पटियाल ने शूटर को दिया लालच; मलेशिया से चंडीगढ़ भेज कराई चिन्नी की हत्या
शहर के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत उर्फ चिन्नी की हत्या के बदले गैंगस्टर लक्की पटियाल ने शूटर राजन उर्फ पीयूष पहलवान को हत्या के बदले स्पेन में सेटल कराने का लालच दिया था। यह खुलासा पुलिस की चार्जशीट में हुआ है।
हां उसकी मुलाकात जसदीप सिंह उर्फ जस्स से हुई। राजन ने पुलिस को बताया कि जस्स लक्की पटियाल का खास आदमी था। जस्स के माध्यम से ही उसकी लक्की से बातचीत शुरू हुई। लक्की ने उससे कहा था कि वह उसके लिए पंजाब में काम करे।
उसने भरोसा दिया कि काम करने के दौरान जो भी खर्च आएगा, वह उपलब्ध कराएगा और बाद में उसे मलेशिया और फिर यूरोप भेज देगा। 13 अक्टूबर 2025 को लक्की ने राजन को इंडोनेशिया के रास्ते दुबई भेजा।
वहां से उसे आगे यूरोप भेजने की तैयारी की गई। राजन के अनुसार, बाद में उसे अजरबैजान और फिर कजाखस्तान भेजा गया। कजाखस्तान में रहते हुए लक्की ने उसे नेपाल के रास्ते स्पेन भेजने की बात कही।
नेपाल से भारत लौटा और चंडीगढ़ पहुंचा
राजन के बयान के अनुसार लक्की ने उसे चिन्नी की हत्या का काम सौंपा। उसे चिन्नी की गाड़ी का नंबर और फोटो भेजे गए। जनवरी 2026 में वह नेपाल से भारत लौटा और चंडीगढ़ पहुंचा।
यहां उसने चिन्नी के सेक्टर-9 स्थित जिम और नागरा एस्टेट स्थित कार्यालय की रेकी की। हत्या से पहले उसे हथियार और रुपये भी उपलब्ध कराए गए। 16 मार्च को सेक्टर-43 आइएसबीटी के पास उसे पिस्टल, मैगजीन, 24 राउंड और करीब 14 हजार रुपये दिए गए
18 मार्च को चिन्नी पर बरसाईं गोलियां
राजन के मुताबिक, 18 मार्च की सुबह लक्की के फोन के बाद वह चिन्नी के जिम के पास पहुंचा। चिन्नी के बाहर निकलते ही बाइक सवार हमलावरों ने उसका पीछा किया। इसके बाद काली फॉर्च्यूनर के पास पहुंचकर उस पर फायरिंग की गई। राजन ने अपने बयान में बताया कि उसने भी पिस्टल से चिन्नी पर सात-आठ गोलियां चलाईं।
वारदात के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कैथल से राजन और उसके साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान राजन के पैर में गोली लगी और उसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद हुए।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

