कानपुर-लखनऊ रेल रूट डेढ़ घंटे बाधित, शताब्दी समेत कई ट्रेनें बीच रास्ते में रुकीं
कानपुर- लखनऊ रेल रूट पर करोवन रेलवे फाटक के पास तेज आवाज के साथ ओएचई टूट गई है। इससे रेलवे यातायात बाधित हो गया। शताब्दी सहित कई ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद मरम्मत के बाद यातायात सामान्य हो सका। इस दौरान रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों की देरी से गंतव्य तक पहुंच सके। आरपीएफ इंस्पेक्टर हरीश कुमार ने बताया कि कुछ समय के लिए यातायात बाधित हुआ था। लेकिन अब सामान्य हो गया है। ट्रेन संचालन सामान्य है।

विकास कुमार सिंह एक अनुभवी भारतीय पत्रकार और द टकसाल न्यूज़ (The Taksal News) के प्रधान संपादक हैं।

